खरगोन। भीकनगांव में प्रशासनिक अमले ने करीब आधा दर्जन अनाज एवं दाल गोदामो का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसडीएम मिलिंद ढोके के निर्देशन में अमला सीएम इंडस्ट्रीज, अनंत फूडस, अनंत एग्रो इंडस्ट्रीज एवं जगदीशचंद्र नारायण दास अग्रवाल फर्म के अनाज भंडार गोदामों पहुंचा। यहां राजस्व विभाग एवं मंडी विभाग के संयुक्त दल के ने गोदामों में स्थित भौतिक रूप से पाए गए अनाज का संधारित दस्तावेजों अनुसार दर्ज भंडारण का सत्यापन किया। यद्यपि सीएम इंडस्ट्रीज, अनंत फूड्स,  आनंद एग्रो इंडस्ट्रीज में गेहूं कुल 52140 क्विंटल, मक्का 1851 क्विंटल एवं चना 1434 क्विंटल भौतिक रूप से एवं रिकॉर्ड अनुसार सही पाया गया, जबकि जगदीश चंद्र नारायण दास अग्रवाल फार्म पर भौतिक रूप से गेहूं 21545 क्विंटल, चना 352 क्विंटल, मक्का 10361 क्विंटल, सोयाबीन 10553 क्विंटल का भंडारण मिला जो संधारित रिकॉर्ड से गेहूं 146 क्विंटल एवं सोयाबीन 53 क्विंटल कुल 199 क्विंटल अधिक होना पाया गया।  उक्त अतिरिक्त भंडारण की जांच की जा रही है।