भोपाल । परीक्षा देने के बहाने ससुराल से जेवर नकदी लूट कर भागने वाली लुटेरी दुल्हन और उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शादी के चौथे दिन ही फरार हुई दुल्हन ने नकदी खर्च कर दिए, जबकि उसके पास ही कुछ जेवर भी बरामद हुए हैं। बाकी जेवर उसने खुर्दबुर्द कर दिए। पुलिस लुटेरी दुल्‍हन और उसकी मां से पूछताछ कर रही है। घटना सागर जिले की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजवांस निवासी कमल कुमार जैन ने अपने पुत्र अविरल की शादी पिछले साल नवंबर माह में गोपालगंज वेयरहाउस के पास रहने वाली गार्गी 19 वर्ष पिता मनोज शर्मा से की थी। शादी के चौथे दिन गार्गी परीक्षा होने का कहकर मायके आ गई, जिसके बाद वह लापता हो गई। गार्गी ससुराल से अपने साथ 1 लाख 60 हजार रुपए नकद व 5 लाख रुपए से अधिक के जेवर भी ले गई। आरोपित लड़की के ससुर जब गोपालगंज पहुंचे तो घर पर उसकी मां मिली, जिसने बताया कि गार्गी यहां नहीं आई। इसके कुछ दिन बाद मां भी गोपालगंज में लिए गए किराए के मकान को खाली कर वहां से भाग गई। इसके बाद उन्होंने गोपालगंज थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो उनके भोपाल स्थित पंचशील नगर कालोनी टीटीनगर थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। इसके पहले कि पुलिस वहां पहुंचती, दोनों मां बेटी सागर में किसी काम से आई, जिन्हें पुलिस ने प्राइवेट बस स्‍टैंड से गिरफ्तार कर लिया।दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ   की। पुलिस ने बताया कि गार्गी की यह दूसरी शादी है। इसके पूर्व उसने पिछले साल जुलाई में जयपुर के अंकित सोनी से शादी की थी, जहां कुछ दिन रहने के बाद वह उसे छोड़कर भाग गई। बताया जा रहा है कि वहां से भी गार्गी रुपए जेवर लेकर भागी थी। पुलिस ने लड़की से शादी के कुछ गहने बरामद किए हैं। बांकी अधिकांश गहने के बारे में उसने बताया कि वह खो गए हैं। वहीं नकदी उसने खर्च कर दिए। ऐसा नहीं कि लुटेरी दुल्हन ने ही 19 साल की उम्र में दो शादियां की है। उसकी मां ने भी दो शादियां की हुई हैं। लड़की की मां की पहली शादी गोपालगंज निवासी मनोज शर्मा से हुई थी। जिससे गार्मी का जन्म हुआ। मनोज की मृत्यु के बाद लड़की की मां ने जैसीनगर में जैन परिवार के यहां शादी की। जिसके बाद उसने भी पति को छोड़ दिया और सागर में बेटी के साथ किराए के मकान में रहने लगी। दोनों मां बेटी को पुलिस ने बस स्‍टैंड से गिरफ्तार कर लिया।दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ  कर रही है।