इस भारतीय एप को एक करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है
By India TV18, 3 July, 2020, 20:24
Chingari ऐप्सटिकटॉक की तरह ही विडियो शेयरिंग प्लैटफॉर्म है। अब इस ऐप ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।चिंगारी ऐप के को-डिवेलपर सुमिच घोष ने ऐप पर विडियो परफॉर्में के बारे में जानकारी साझा की है। जानकारी के मुताबिक, ऐप पर अभी तक 148 मिलियन विडियो देखे जा चुके हैं वहीं 3.6 मिलियन विडियो को लाइक किया जा चुका है। चिंगारी ऐप के यूजर्स अब 1 करोड़ 10 लाख से ज्यादा हैं।