रिया और महेश भट्ट के बीच क्या रिश्ता है। वह फादर हैं, गॉडफादर हैं या कुछ और..
By India TV18, 24 August, 2020, 14:19

रिया और महेश भट्ट के रिश्ते पर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी सवाल उठाए हैं। एक निजी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'अगर मैं होता तो इन सब बातों को सीबीआई के सामने रखता। हमें अभी तक यह भी नहीं पता कि रिया और महेश भट्ट के बीच क्या रिश्ता है। क्या वह फादर हैं, गॉडफादर हैं या कुछ और ही रिश्ता है? मैं कभी इस लड़की (रिया) से नहीं मिला। महेश भट्ट ने क्या और किस आधार पर कहा, इस पर मैं कॉमेंट नहीं कर सकता क्योंकि मैं सारी बातें नहीं जानता।'