भाजपा विधायक भाजपा मुख्यालय तलब
By India TV18, 16 January, 2021, 17:47

मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी लगातार अलग विंध्य प्रदेश बनाने की मांग कर रहे हैंl वे प्रदेश के विभिन्न शहरों में घूम कर अलग विंध्य प्रदेश के लिए समर्थन जुटाने के प्रयास भी कर रहे हैंl ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि वह विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर प्रदेश में कोई बड़ा आंदोलन कर सकते हैंl यही वजह है कि आज उन्हें भाजपा मुख्यालय में तलब किया गया है l लगभग आधे घंटे बंद कमरे में प्रदेश अध्यक्ष के साथ उनकी चर्चा हुई है l ऐसी चर्चा है कि उन्हें इन गतिविधियों को रोकने के लिए कहा गया हैl हालांकि इस संबंध में उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की है की बंद कमरे में क्या चर्चा हुई हैl लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी इस मांग से संगठन नाराज हैl