यह विधायक बनेंगे अगले विधानसभा अध्यक्ष
By India TV18, 21 February, 2021, 12:19

भोपालI रीवा के देवतालाब से 4 बार के विधायक गिरीश गौतम को मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष बनाया जाएगाI उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया हैI विधानसभा में आंकड़ों को ध्यान में रखें तो भाजपा विधायक का स्पीकर पद पर निर्विरोध चुना जाना तय हैI विधानसभा उपाध्यक्ष के नाम पर फैसला 22 फरवरी को होने की संभावना हैI उपाध्यक्ष पद अनुसूचित जाति( एससी) के किसी वरिष्ठ विधायक को मिल सकता हैI गौतम का नाम संगठन ने आगे बढ़ाया हैI प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 3 दिन पहले गिरीश गौतम को भोपाल बुलाकर मुलाकात की थीI गौतम मध्य प्रदेश विधानसभा के 18वें अध्यक्ष होंगेI वह विंध्य क्षेत्र से आते हैंI विधानसभा अध्यक्ष का पद 17 साल बाद एक बार फिर विंध्य के खाते में जाएगाI