दुनिया का सबसे रहस्यमयी गांव

दुनिया के नक्शे पर ला सेलिनास एक ऐसा गांव है, जहां एक उम्र के बाद लड़कियां, लड़का बन जाती हैं तो आप हैरान ही रह जाएंगेI यह बिल्कुल सच हैI डोमिनिकन रिपब्लिक देश में ला सेलिनास नामक एक गांव है. यहां की लड़कियों का एक खास उम्र के बाद जेंडर चेंज हो जाता हैI इसके बाद यहां की लड़कियां, लड़का बन जाती हैं. इस कारण यहां के लोग गांव को श्रापित गांव मानते हैंI इस रहस्य का आज तक वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैंI
ला सेलिनास गांव की कई लड़कियां 12 साल की उम्र में आते-आते लड़के में तब्दील होने लगती हैंI गांव की लड़कियों के लड़का बनने की 'बीमारी' की वजह से यहां के लोग बेहद परेशान रहते हैंI इस कारण गांव के कई लोगों का मानना है कि यहां किसी अदृश्य शक्ति का साया हैI इसके अलावा कुछ बुजुर्ग लोग गांव को श्रापित मानते हैI इस तरह के बच्चों को 'ग्वेदोचे' कहा जाता हैI
समुद्र किनारे बसे इस गांव की आबादी 6 हजार के करीब हैI अपने अनोखे आश्चर्य की वजह से यह गांव दुनियाभर के शोधकर्ताओं के लिए रिसर्च का विषय बना हुआ हैI वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर्स कहते हैं कि ये बीमारी 'आनुवंशिक विकार' हैI