पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है वट सावित्री व्रत
By India TV18, 7 June, 2022, 11:26

वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को संपन्न किया जाता है। पति की लंबी आयु और उसके आरोग्य तथा समृद्ध रहने के लिए यह व्रत किया जाता है। इस व्रत का पौराणिक ग्रंथों में अत्यन्त महत्व बताया गया है। आरम्भकाल में इस व्रत को उत्तर भारत में ही ज्यादातर महिलाएं करती थीं लेकिन अब इस व्रत के फल का प्रभाव देख संपूर्ण भारतवर्ष की महिलाएं इस व्रत को श्रद्धाभाव के साथ करती हैं। वट सावित्री व्रत के दिन सत्यवान सावित्री तथा यमराज की पूजा की जाती है। उल्लेखनीय है कि सावित्री ने इस व्रत के प्रभाव से अपने पति सत्यवान के प्राण को यमराज से छुड़ाया था।