पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे पूर्व मंत्री, चार बार के विधायक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
By India TV18, 25 November, 2022, 17:53

तेलंगाना में भाजपा को आज एक और सफलता मिली है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे एम शशिधर रेड्डी आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में रेड्डी को पार्टी में शामिल कराया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, सर्वानंद सोनेवाल और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार मौजूद रहे। एम शशिधर रेड्डी तेलंगाना के बड़े नेता माने जाते हैं। उन्होंने हाल में ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वह सनतनगर से चार बार विधायक रहे हैं। पूर्व की सरकार में वह मंत्री भी रहे हैं। एम शशिधर रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एम चन्ना रेड्डी के बेटे भी हैं।