मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज
By India TV18, 26 November, 2022, 14:01

मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाना में FIR दर्ज की गई है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर पर आरोप है कि, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे जोड़े है और इसे ट्विटर पर शेयर किया है।छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने एफआईआर की कॉपी शेयर करते हुए आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया हैl मीडिया प्रभारी पाराशर ने उनके ऊपर लगे आरोपो को झूठा बताया है l