मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
By India TV18, 30 November, 2022, 13:24

भोपाल। मप्र के अगले मुख्य सचिव को लेकर चल रहा संशय आज खत्म हो गया। सरकार ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल आज समाप्त हो रहा था। जिसे देखते हुए राज्य से लेकर केंद्र तक कई नामों की इस पद के लिए चर्चा चल रही थी।जो आज समाप्त हो गई। इकबाल सिंह बैस मुख्यमंत्री के बेहद भरोसेमंद अधिकारी है। उनके नेतृत्व में प्रदेश ने केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली कई योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन किया है। चर्चा है कि मोहम्मद सुलेमान और अजय तिर्की के नामों पर संगठन में भी सहमति नहीं बन पाई थी और अनुराग जैन का मध्य प्रदेश आना लगभग संभव भी नहीं था ऐसे में फिलहाल सरकार ने बीच का रास्ता निकाल कर प्रमुख सचिव इकबाल सिंह बेस के कार्यकाल को 6 महीने का एक्सटेंशन और दे दिया है l