चोटों के कारण आईपीएल नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत

एक भयानक सड़क दुर्घटना में घायल हुए भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत फिलहाल दूरहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। पीठ पर बुरी तरह से जल जाने के कारण उन्हें आइसीयू में रखा गया है। पंथ को दिल्ली भी एयरलिफ्ट किया जा सकता है। जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखने वाली ऋषभ पंत के लिए देश जल्द सही होने की दुआ मांग रहा है। इस भयानक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल क्रिकेटर्स की हालत अब स्थिर है लेकिन उन्हें खेल में वापसी करने में वक्त लगेगा। ऋषभ पंत पिछली सभी सीरीज का हिस्सा रहे हैं। हाल ही में होने वाली श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में उन्हें नहीं लिया गया था। ऋषभ पंत की इस चोट के बाद अब लग रहा है कि वह आईपीएल 2023 भी नहीं खेल पाएंगे। हालाकि ये पूरी तरह ने उनकी रिकवरी पर निर्भर करता है। आपको बता दे कि दिल्ली कैपिटल के कप्तान ऋषभ पंत ही है। ऐसे में टीम उन्हें पहले से ही रिटेन कर चुकी हैं और अब उनकी जगह कौन दिल्ली कैपिटल की कप्तान संभालेगा ये देखना होगा।