कोलकाता में द बंगाल फाइल्स की लॉन्चिंग के अवसर पर हंगामा खड़ा हो गया। फिल्म के निर्देश विवेक रंजन अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने कहा कि हमारी फिल्म को 12:00 बजे लॉन्च होना था परंतु वह देर से लांच हुई क्योंकि पुलिस ने हमें यह कार्यक्रम करने से रोक दिया और तो और निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री का तो यहां तक कहना है कि हमें यह लॉन्चिंग कार्यक्रम सिनेमा घर में करना था परंतु कोई भी सिनेमाघर द बंगाल फाइल्स फिल्म को लॉन्च करने के लिए तैयार नहीं था l  निर्देशक ने कहा, 'फिल्म के ट्रेलर आमतौर पर सिनेमाघरों में लॉन्च किए जाते हैं। हमारी फिल्म का भी ऐसे ही होना था, लेकिन मैं जैसे ही अमेरिका से कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचा तो पता चला कि सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स श्रृंखलाओं में से एक ने कहा कि वे ऐसा नहीं कर सकते। उनका कहना था कि अगर उन्होंने हमारी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया तो राजनीतिक उथल-पुथल होगी। फिर हमने एक अन्य मल्टीप्लेक्स से बात की तो उन्होंने भी कहा कि माफ कीजिए सर बहुत अधिक राजनीतिक दबाव है, हम ऐसा नहीं कर सकते। तब जाकर हमने बैंक्विट में यह कार्यक्रम किया l कहीं ना कहीं हमें रोका जा रहा था l