भोपाल । बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में  सुनवाई करते हुए न्यायालय ने CBI की सभी अर्जियां मंजूर कर ली है। वहीं कोर्ट ने आरोपी पक्ष को झटका देते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी है।अदालत ने आरोपी समर्थ सिंह के लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस का पासवर्ड प्राप्त करने के लिए CBI द्वारा दिएगए आवेदन को मंजूरी दे दी है। इससे जांच एजेंसी को महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत मिल सकेंगे। इसके साथ ही आरोपी समर्थ सिंह के वॉयस सैंपल और ऑडियो साक्ष्य से जुड़े सीबीआई के आवेदन को भी अदालत ने स्वीकार कर लिया है। मजिस्ट्रेट कोर्ट में ऑडियो साक्ष्य पेश किए जाने पर आरोपी पक्ष की आपत्तियों को अदालत ने पूरी तरह खारिज कर दिया।