कृभको द्वारा व्यापार योजना बैठक 2025 - 26 का आयोजन
*व्यापार योजना बैठक 2026-27*
दिनांक 12 फरवरी 2026 को कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) भोपाल द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 हेतु व्यापार योजना बैठक का आयोजन MAPLE होटल, भोपाल में किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि कृभको के विपणन निदेशक श्री मनीष कुमार, संयुक्त महाप्रबंधक- विप. एवं जोनल हेड डॉ. प्रदीप कुमार, संयुक्त महाप्रबंधक- विप. श्री तेजिंदर सिंह, उप महाप्रबंधक- विप. डॉ. राजीव कुमार, उप महाप्रबंधक- विप. श्री अजय सिंह, वरि. प्रबंधक लेखा श्री जतिन बजाज, सहायक प्रबंधक श्री मोहित, क्षेत्रीय प्रबंधक इंदौर श्री राज बाबू कुमार, वरि. अधिकारी लेखा श्री लोकेश साहनी एवं कृभको मध्यप्रदेश में कार्यरत समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.
बैठक का मुख्य उद्देश्य वित्त वर्ष 2025-26 में किये गए कार्यों एवं बिक्री लक्ष्यों की समीक्षा, वर्ष 2026–27 के लिए आवंटित लक्ष्यों पर चर्चा एवं संशोधन, विपणन एवं बिक्री रणनीति निर्धारण, वर्तमान बाजार की स्थिति एवं प्रतिस्पर्धा का विश्लेषण, लक्षित ग्राहकों की पहचान, डिजिटल मार्केटिंग एवं सोशल मीडिया प्रचार की योजना, संभावित जोखिम (बाजार प्रतिस्पर्धा, लागत वृद्धि) एवं उनके समाधान, शासन द्वारा समय समय पर लागू की जाने वाली योजनाओं एवं कृषि नियमो के अनुपालन तथा कृभको द्वारा कृषकों के लिए आयोजित होने वाले प्रोन्नत कार्यक्रम, योजनाओं एवं उत्पादों को कृषि क्षेत्र से जुड़े अंतिम उपभोक्ता तक सही समय एवं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर चर्चा करना था.
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात मुख्यालय नोएडा से पधारे सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ द्वारा किया गया. कृभको मध्यप्रदेश के उप महाप्रबंधक- विप. डॉ राजीव कुमार द्वारा अपने अभिभाषण में राज्य की सम्पूर्ण स्थिति एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए वित्त वर्ष 2025-26 हेतु मध्यप्रदेश राज्य को दिए गए लक्ष्यों के सापेक्ष प्राप्त की गई उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया, तत्पश्चात कृभको के समस्त क्षेत्रीय प्रतिनिधियों का PPT के माध्यम से उनके द्वारा किये गए कार्यों एवं प्राप्त लक्ष्यों, राज्य में संचालित कृषक भारती सेवा केन्द्रों एवं बीज इकाई देवास का विपणन निदेशक कृभको श्री मनीष कुमार एवं अन्य अधिकारीयों द्वारा समीक्षा की गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्रीय प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया.
कृभको निदेशक श्री मनीष कुमार जी द्वारा कार्यक्रम के समापन अभिभाषण में व्यापार योजना बैठक 2026-27 के सफल आयोजन, वर्ष 2025-26 में राज्य द्वारा किये गए कार्यों एवं विशेष रूप से DBT कार्यप्रणाली की प्रशंसा की गई.
कार्यक्रम का सञ्चालन श्री राजबाबू कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक इंदौर द्वारा किया गया.



