सिंगरौली / प्रदेश शासन के आव्हान पर सिंगरौली जिले में भी एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण का कार्य जारी है ।अभियान के तहत अभियान के तहत आज मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा, कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, एसडीएम सुरेश जाधव, जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती सिया दुलारी, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्याक्ष डॉ. रावेन्द्र सिंह, सरपंच बसंती देवी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन ऋषि नारायण सिंह, सहित ग्रामीणों के द्वारा ग्राम पंचायत कतरिहार पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुये राज्य मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि वृक्ष प्राणवायु प्रदान करते हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि  सभी के लिए पौधारोपण करना और उसे बचाना बेहद जरूरी है। पेड़ ही जीवन है। पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। यदि पेड़ पौधे ना हो तो हम सब सांस नहीं ले सकते हैं। इसलिए जीवन के लिए हम सब को संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण से जुडने के लिए एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि  पौधारोपण को आज लोगों ने पर्यावरण के साथ-साथ अपने भविष्य व अगली पीढ़ी की समृद्धि से भी जोड़ दिया है। यही कारण है कि बीते एक दशक में यह एक अभियान का रूप लिया है। भले ही पर्यावरण संरक्षण के नाम पर लोग पौधारोपण करते हैं, लेकिन उनके अंदर उस वृक्ष के सहारे भविष्य को सहेजने की कामना अवश्य रहती है।  इस अवसर पर कलेक्टर श्री शुक्ला ने ग्रमीणो को इस अभियान से जुड़ने का आग्रह करते हुये कहा कि प्रदेश शासन के आव्हान पर जिले में एक पेड मां के नाम अभियान संचालित किया गया है। जिसके माध्यम से प्रतिदिन वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करके पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यही पौध जब विशाल पेड बनेंगे तब पर्यावरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करेगे। पौधरोपण के साथ ही सभी को उसकी सुरक्षा देखभाल का जिम्मा भी उठाना चाहिए। इसलिए सभी को सकल्पति होकर कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिएं।