खरगोन l आज कृषि विज्ञान केन्द्र खरगोन के प्रमुख वैज्ञानिक श्री जीएस कुलमी, उद्यानिकी वैज्ञानिक श्री एसके त्यागी, वैज्ञानिक एक्सटेशन श्री आरके सिंग, फ़ूड प्रोसेसिंग डॉ अनिता शुक्ला एवं उपसंचालक उद्यानिकी उद्यानिकी श्री केके गिरवाल की उपस्थिति में उद्यानिकी विभाग के समस्त मैदानी अमले को मिर्च में उन्नत खेती एवं उसमे लगने वाले किट एवं रोगों के सम्बंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। जिससे उद्यानिकी विभाग का मैदानी अमला जिले में मिर्च की खेती करने वाले किसानों को समस्या के पूर्व ही उनकी मिर्च के फसल में लगने वाले किट एवं रोगों से बचाव के लिए उचित सलाह और मार्गदर्शन दे सके।

        मिर्च में पर्ण कंचन रोग का प्रबंधन           

              प्रशिक्षण में बताया गया कि मिर्च में पर्ण कुंचन कुकडा एक विषाणु जनित रोग है। यह बेगोमोवायरस वंश के अंतर्गत आता है। इस रोग के कारण मिर्च की पत्तियों छोटी होकर मुड़ जाती हैं। पत्तियों की शिराएं मोटी हो जाती है जिससे पत्तियां मोटी दिखाई पड़ती है, पौधों की बढ़वार रूक जाती है, पौधे झाड़ीनुमा दिखाई पड़ते हैं। पौधों पर फल लगना कम हो जाते हैं फल लगते भी हैं तो कुरूप हो जाते हैं। यह वायरस सफेद मक्खी द्वारा रोगग्रसित पौधे से दूसरे पौधे में फैलता है।            

               उद्यानिकी वैज्ञानिक श्री एसके त्यागी ने बताया कि दक्षिण पूर्व एशियाई थ्रिप्स (ब्लैक थ्रिप्स), थ्रिप्स पारविस्पिनस  थ्रिप्स ओरिएंटलिस समूह (माउंड, 2005) का एक सदस्य, संगरोध महत्व की एक व्यापक कीट प्रजाति है और इसे दक्षिण पूर्व एशिया की कीट प्रजातियों में से एक के रूप में नामित किया गया है। भारत में इस प्रजाति के पाए जाने की सूचना सबसे पहले त्यागी एटल (2015) ने बेगलुरु के पपीता पर दी थी।                  

         थ्रिप्स परविस्पिनस के वयस्क मुख्य रूप से फूलों और पतियों के नीचे निवास करते हैं जबकि लार्वा खुद को पत्तियों की निचली सतह तक ही सीमित रखते हैं। वयस्क और लार्वा दोनों ही पौधों का रस चूसकर उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं। भारी संक्रमण से पौधे की वृद्धि प्रभावित होती है, फूल झड़ जाते हैं और फलों का बनना और विकास कम हो जाता है, जिसके परिणामस्वरूप अंततः उपज में हानि होती है। 2021 के दौरान, मिर्च की फसल में देश के दक्षिणी हिस्सों में अन्य चिप्स प्रजातियों के विपरीत उत्तर पूर्वी मानसून की भारी वर्षा के कारण टी. पारविस्पिनस का भरी संक्रमण देखा गया।