गर्व से फहरायें तिरंगा और वीर शहीदों का स्मरण करें- मंत्री श्री पटेल

नरसिंहपुर l प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत मंगलवार को विशाल तिरंगा यात्रा श्री देव ठाकुर बाबा मंदिर गोटेगांव से प्रारंभ हुई। यात्रा के प्रारंभ में पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, मंडला सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, स्थानीय विधायक श्री महेन्द्र नागेश, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल सहित अन्य विशिष्ट जनप्रतिनिधियों ने पूजन- अर्चन कर यात्रा का शुभारंभ किया।
महापुरूषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा विशाल एवं भव्य यात्रा के दौरान मंत्री श्री पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने गोटेगांव में श्री देव ठाकुर बाबा मंदिर के पास पं. दीनदयाल उपाध्याय, स्टेडियम ग्राउंड गोटेगांव में सुभाषचंद्र बोस, जनपद पंचायत गोटेगांव में पं. अटल बिहारी बाजपेयी, नयाबाजार गोटेगांव में डॉ. भीमराव अम्बेडकर, ग्राम मानेगांव में शहीद ठा. रूद्र प्रताप सिंह, बैल बाजार नरसिंहपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर, गांधी चौराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जनपद पंचायत कार्यालय नरसिंहपुर में पं. अटल बिहारी बाजपेयी, सुभाष पार्क में चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरू, सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस दौरान होशंगाबाद सांसद चौधरी दर्शन सिंह, मंडला सांसद श्री फ़ग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक श्री महेन्द्र नागेश, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल, गोटेगांव नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूनम जितेन्द्र ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा पंकज चौकसे, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज महाराज व उपाध्यक्ष श्री अजीत जाट, श्री महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी अन्य विशिष्ट जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
मंत्री श्री पटेल ने किया सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री पटेल ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के ब्रांड एंबेसेडर कीर्तिशेष स्व. श्री मणिनागेंद्र सिंह पटेल की पुण्य स्मृति में स्वच्छता जागरूकता अभियान 2024 के तहत गोटेगांव में सेल्फ़ी प्वाइंट का उद्घाटन किया। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आजादी के 75 वे वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आव्हान किया था कि आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा फहराकर अपने शहीदों का स्मरण करेंगे। आज अमृत महोत्सव का यह तीसरा वर्ष है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि 2047 जब भारत की स्वतंत्रता के 100 वर्ष हो, तब तक हमारी नवचेतना जागनी चाहिये। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य हमारी आने वाली पीढ़ी शहीदों के इस बलिदान को चिरस्थाई बनाने और तिरंगे के महत्व को जानने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने गोटेगांव और नरसिंहपुर विधानसभा के ग्रामवासियों का धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस यात्रा में स्वत: स्फूर्त शामिल होकर उत्साह के साथ स्वागत किया। सभी ने भारत माता के जयकारे लगायें।
विशाल तिरंगा रैली का हुआ भव्य स्वागत
यह विशाल तिरंगा यात्रा गोटेगांव से प्रारंभ होकर स्टेडियम ग्राउंड गोटेगांव, जनपद पंचायत गोटेगांव, नयाबाजार गोटेगांव से बगलई, गोटेगांव खेड़ा (बायपास)- कमती इमलिया होते हुए ग्राम मानेगांव पहुंची। इसके पश्चात इस यात्रा का करकबेल, ठेमी, मलाह पिपरिया, नयागांव तिराहा से होते हुए नरसिंहपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत धमना में आगमन हुआ। यहां से तिरंगा यात्रा सुपला, खमरिया तिराहा, मंडी चौराहा, स्टेशनगंज बाहरी रोड होते हुए बैल बाजार नरसिंहपुर से गांधी चौराहा से कलेक्ट्रेट रोड होते हुए जनपद पंचायत कार्यालय से सुभाष पार्क से श्याम टॉकीज, राम मंदिर, सिंहपुर चौराहा, बरगी, धुबघट तिराहा रोड से सिंहपुरबड़ा, रमखिरिया तिराहा, निवारी, खिरिया, करोदा, आमगांव होते हुए करेली बस्ती बरमान चौराहा पहुंची। बरमान चौराहा से करेली मेन रोड होते हुए निरंजन चौक एवं कमानिया गेट विशाल तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। करेली में पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी एवं पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल की अगुवाई में यह यात्रा निकाली गई थी। उनके द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।