धान खरीदी के मामलें में बालाघाट प्रदेश में दूसरे स्थान पर

बालाघाट l प्रदेश में इन दिनों धान खरीदी जोरो पर है। 2 दिसम्बर से प्रारम्भ हुई धान खरीदी के मामले में बालाघाट जिले में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष कही अधिक किसानों ने उपार्जन केंद्रों पर धान विक्रय किया है। वर्ष 2023-24 में 28 नवम्बर से धान उपार्जन 2183 रुपये पर प्रारम्भ हुई थी। जबकि 2024-25 में 2 दिसम्बर से 2300 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रारम्भ हुई है। गत वर्ष की बात की जाए तो धान उपार्जन के 8 दिनों बाद में पिछले वर्ष केवल 8 किसानों ने उपार्जन केंद्रों पर 384 क्विंटल धान बेंचा था। इस वर्ष अब तक 3373 किसानों से 162247 क्विंटल धान खरीदा गया है।संभाग में सबसे अधिक धान उपार्जन बालाघाट में और प्रदेश में दूसरे स्थान पर- धान खरीदी के मामले में बालाघाट जिला संभाग में सबसे अधिक किसानों व सबसे अधिक धान खरीदी हुई है। जबकि प्रदेश के मामले में बालाघाट में सबसे अधिक किसानों से खरीदी के मामलें में दूसरे स्थान पर है। खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि केवल रीवा जिले में बालाघाट से अधिक किसानों ने धान विक्रय किया है। रीवा में 4960 किसानों से 30351 एमटी धान उपार्जित किया गया है। इसके बालाघाट में 3148 किसानों से 15025 एमटी धान खरीदा गया है। सतना में 3104 किसानों से 26186 एमटी, कटनी में 2254 किसानों से 22407 एमटी धान खरीदा गया है। इसी तरह संभाग में छिन्दवाड़ा में केवल 17 किसानों से 158 एमटी, मंडला में 2663 किसानों से 14116 एमटी, सिवनी में 173 किसानों से 1669 एमटी धान उपार्जित किया गया है।
खरीदी केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाओं के साथ स्लॉट बुकिंग कर लाया सकते है धान- खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्रीमती बघेल ने बताया कि जिले के 185 उपार्जन केंद्रों पर खरीदी सम्बंधी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। किसान भी स्लॉट बुकिंग कर उपार्जन केंद्रों पर विक्रय के लिए पहुँच रहे है। बारदाना भी सभी केंद्रों पर पहुँचा दिए गए है।