कृषि में व्यवसाय और आजीविका वृहद संभावनाएं हैं

रीवा l अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के छात्र छात्राओं को कृषि व्यवसाय के संबंध में जानकारी दी गई। कृषि महाविद्यालय के उद्यान विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ वीके सिंह ने छात्र-छात्राओं संरक्षित बागवानी के महत्व एवं तकनीकी विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में बारे में रूचिकर जानकारी दी और कहा कि कृषि में व्यवसाय और आजीविका वृहद संभावनाएं हैं। इसके बाद प्रोफेसर डॉ सिंह द्वारा प्रक्षेत्र का निरीक्षण कर विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई फसलों का अवलोकन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ अतुल कुमार तिवारी, डॉ श्रुति सिंह, प्रदीप कुमार राव, विवेक कुमार शर्मा, अतेंद्र कुमार गौतम एवं रजनीश शुक्ल सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।