मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि मिलने से महिला कृषक संकरी के चेहरे पर आई मुस्कान

बैतूल के पटेल वार्ड निवासी महिला कृषक श्रीमती संकरी वामनकर को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ मिल रहा है, जिससे वे बेहद खुश है। हितग्राही महिला कृषक संकरी ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024-25 की तीसरी किस्त के रूप में 2 हजार की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि को वे कृषि कार्य में उपयोग कर रही है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि से उनके खाद के पैसे बच रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत वर्ष में कुल 6 हजार की राशि तीन समान किस्तों में प्राप्त होती है। सोमवार को योजना के तहत उनके बैंक खाते में 2 हजार की राशि अंतरित हुई है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।