दहशत और डर का माहौल - 12 लोगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग... विधायक अस्पताल पहुंचे घायलो को देखने

छतरपुर l महाराजपुर थाना अंतर्गत ग्राम ख़िरवा में चबूतरे को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। इस विवाद में छह लोग घायल हुए हैं। यह घटना देर रात: की बताई जा रही है। घटना की जानकारी के बाद महाराजपुर थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला है कि करीब 12 से अधिक लोगों के ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मारपीट की। अब पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश कर रही है। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक नीरज दीक्षित भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्हाेंने घायलों का हालचाल लिया।