MP - विधायक के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज
मनगवां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे दो युवकों ने शराब के नशे में विधायक के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विधायक सूरानाथ हनुमान मंदिर परिसर में जन्मदिन मना रहे थे l घटना 25 जनवरी की बताई जा रही है। इसी दौरान रिंकू सिंह और गुड्डू उर्फ गड़ासा शराब के नशे में वहां पहुंचे और अभद्र व्यवहार करने लगे। आरोप है कि दोनों युवकों ने विधायक को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और परिसर में मौजूद महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया l विधायक की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है l


