छिंदवाड़ा । पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दबदबे वाले छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में आज बड़ा उलट फेर हो गया l अमरवाड़ा विधानसभा के दो दिग्गज नेता और उनके समर्थकों ने आज भाजपा की सदस्य ले ली l पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार उईके और क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके बैसाखू भलावी ने आज भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव और अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह के समक्ष भाजपा की सदस्य ले ली l अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हरर्ई ब्लॉक में इन दोनों ही नेताओं का काफी प्रभाव है l कांग्रेस को आज फिर एक बड़ा झटका लगा है l