जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गरीब परिवार को तुरंत सहायता पहुंचाई
इंदौर l मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के एक गरीब परिवार की समस्याओं का त्वरित समाधान कराया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में श्री दिनेश प्रजापत एवं उनकी माता श्रीमती रामप्यारी बाई की विषम परिस्थितियों को देखते हुए पेंशन और उनके उपचार से संबंधित प्रकरणों को संज्ञान में लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर त्वरित केवायसी करवाकर पेंशन प्रक्रिया शुरू कराई। अरविंदो अस्पताल में श्रीमती रामप्यारी के समुचित उपचार की व्यवस्था कराई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए।


