उज्जैन l लक्ष्मीपुरा में आयोजित 108 कुंडीय यज्ञ के समापन कार्यक्रम में साध्वी हर्षा रिछारिया एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं। आयोजन के अंतिम दिन उन्होंने युवतियों को “लव जिहाद” से सावधान रहने की शपथ दिलाई और आत्मरक्षा के लिए शस्त्र प्रशिक्षण लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कई हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान साध्वी हर्षानंद गिरी ने युवतियों को अपने धर्म और परंपराओं के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवतियों को परिवार और संस्कृति का सम्मान बनाए रखना चाहिए। मंच से उन्होंने “सनातनी थे और सनातनी ही रहेंगे” का संकल्प भी दिलवाया।

साध्वी ने युवतियों को आत्मरक्षा के लिए तलवारबाजी और घुड़सवारी सीखने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से तलवारें भी वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत होना जरूरी है ताकि वे हर परिस्थिति का सामना कर सकें।

 

भोपाल विवाद का भी किया जिक्र

प्रवचन के दौरान साध्वी ने भोपाल में हाल ही में हुए विवाद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हुई कार्रवाई को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए।