जब कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री भाजपा विधायक के बीच हुई थी नोकझोंक
मध्यप्रदेश की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री उषा ठाकुर के बीच गजब की कैमिस्ट्री देखने को मिली l जब पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक आमने-सामने आ गए। तब बातचीत का केंद्र बना सनातन.... सार्वजनिक जीवन में धार्मिक पहचान का मुद्दा। दोनों नेताओं के बीच हुई इस चर्चा का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे हमेशा से सनातन धर्म को मानने वाले रहे हैं और इस बात की घोषणा पहले भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा अनादि काल से चली आ रही है और वे व्यक्तिगत रूप से पूरी आस्था के साथ इसका पालन करते हैं। इस दौरान विधायक उषा ठाकुर ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में सनातन धर्म को खुलकर स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने व्रत, पूजा-पाठ और धार्मिक परंपराओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा देश की पहचान है।बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली।


