दतिया विधानसभा में उपचुनाव को लेकर अटकले तेज हो गई है l पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा यहां से निरंतर जीत दर्ज करते रहे हैं l परंतु पिछले चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने उन्हें पराजित कर दिया था l इसके बाद कोर्ट में चल रहे एक मामले में राजेंद्र भारती को सजा होने पर उनका निर्वाचन शून्य कर दिया गया और अब उपचुनाव की तैयारी तेज हो चुकी है l भाजपा से तो पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम लगभग तय है परंतु कांग्रेस में ऊहापोह की स्थिति है परंतु आज कांग्रेस से विधायक रहे राजेंद्र भारती ने अपने बेटे संग राहुल गांधी से मुलाकात की है l ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद राजेंद्र भारती दतिया उपचुनाव में अपने बेटे को चुनाव लडा़ना चाहते हैं इसलिए उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की है l यदि उनका बेटा उपचुनाव लड़ता है तो दतिया का चुनाव एक बार फिर हाई प्रोफाइल हो जाएगा l