पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ही खड़े हुए सवाल : परिजन अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार सुर्खियों मे है l घटना के पांच दिन बाद भी ट्विशा का शव एम्स की मर्चुरी में रखा हुआ है l परिजन उसे लेने को तैयार नहीं हैं l आज मृतका के परिजन मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की मांग लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंच गए l सीएम हाउस के मुख्य द्वार पर पहुंचकर परिवार ने न्याय की गुहार लगाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई है l परिजनों का दो टूक कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती तब तक वे शव स्वीकार नहीं करेंगे. इस दौरान श्यामला हिल्स थाना पुलिस, टीआई और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन परिवार अपनी मांगों पर अड़ा रहा l ट्विशा शर्मा की मौत ने भोपाल से लेकर नोएडा तक कई सवाल खड़े कर दिए हैं l परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ट्विशा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था l पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है l लेकिन शरीर कई जगह छोटों के निशान भी मिले हैं इसलिए परिवारजनों को शक है कि उसकी हत्या हुई है।ट्विशा के शरीर पर मौजूद चोटों के निशान सामान्य आत्महत्या के मामले से मेल नहीं खाते l परिजन दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम कराने, घर के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं l इसके साथ ही SIT गठित कर मामले की जांच कराने की भी मांग उठाई गई है l ट्विशा शर्मा 12 मई की रात कटारा हिल्स स्थित बाग मुगालिया एक्सटेंशन के घर में मृत मिली थीं l पुलिस के मुताबिक उन्होंने घर की छत पर फांसी लगाई थी l ट्विशा की शादी 12 दिसंबर 2025 को समर्थ सिंह से हुई थी l समर्थ सिंह रिटायर्ड प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के बेटे हैं फिलहाल शव पिछले पांच दिनों से एम्स की मर्चुरी में रखा हुआ है l परिवार ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उन्हें निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा नहीं मिलेगा, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा l


