पश्चिम बंगाल की विष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र से TMC विधायक दिलीप मंडल ने चुनाव जीतने के बाद BJP कार्यकर्ताओं को धमकी दी थी। उन्होंने कहा था, "जाओ और शुभेंदु से पूछो कि दिलीप मंडल कौन है। जाओ और अर्जुन सिंह से पूछो कि दिलीप मंडल कौन है।"

बाद में पुलिस ने FIR दर्ज की और उनके घर पर छापा मारा। आरोप है कि वह पिछले दरवाज़े से भाग निकले और भागते समय एक नाले के ऊपर से कूद गए पिछले चार दिनों से वह फ़रार हैं। पुलिस ने उनके बेटे और चार अन्य लोगों को अवैध हथियार रखने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में गिरफ़्तार किया है। यह वही दिलीप मंडल हैं जिनके आलीशान घर के वीडियो, जिसमें एक स्विमिंग पूल भी था, पहले वायरल हुए थे।