गोफन से पुलिस पर हमला कर लूट करने वाले 16 आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस
जावरा- के रिंगनोद थाना क्षेत्र के रोला मगरे पर स्थित विंड फार्म के कैंप में घुसकर चौकीदार को बंधक बनाकर नकदी व केबल लूटने और मौके पर पहुंची पुलिस पर गोफन से पथराव करके जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
रोला मगरा के पास पवन चक्कियों में अज्ञात आरोपीयो द्वारा गार्ड को बंधक बनाकर, 11 हजार की लूट की व केबल काटकर की गई चोरी का पर्दाफाश कर अज्ञात आरोपीयों को गिरफ्तार कर आरोपीयों से चोरी गई केबल व घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो गाडी व एक पीकअप वाहन बरामद की गई ।


