भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने फेसबुक पर एक पोस्ट की है उस पोस्ट ने लोगों को चौंका दिया है और सोचने समझने पर मजबूर कर दिया पढ़िए पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री द्वारा फेसबुक पर की गई पोस्ट ...

Rahul Gandhi का यह कहना कि “एक साल में मोदी सरकार गिर जाएगी” केवल एक राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि कांग्रेस की खतरनाक देश विरोधी मानसिकता का संकेत है। आखिर उन्हें इतनी गारंटी कैसे है? क्या देश में अस्थिरता और भ्रम फैलाने की पटकथा लिखी जा रही है?

सच्चाई यह है कि कांग्रेस लोकतांत्रिक जनादेश कभी पचा ही नहीं पाई। जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में भाजपा को 5 वर्षों का स्पष्ट जनादेश दिया है, लेकिन सत्ता के लिए बेचैन कांग्रेस आज भी देशहित नहीं, सिर्फ कुर्सीहित की राजनीति कर रही है।

देश अब कांग्रेस की विभाजनकारी, नकारात्मक और राष्ट्रविरोधी सोच को पूरी तरह पहचान चुका है।

Indian National Congress