फरार अडी़बाज बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
भोपाल l अयोध्यानगर पुलिस की अडीबाज बदमाश पर सख्त कार्यवाही, फरार बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल ।
* आरोपी बदमाश राबिन ने अपने साथी आरोपी के साथ की थी फरियादी के साथ जबरदस्ती शराब पिलाने के लिए अड़ीबाजी।
* पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने फरियाद फरियादी के साथ की थी, बेरहमी से मारपीट।
* दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के तुरंत बाद किया था गिरफ्तार।
* तीसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार आरोपियों के ठिकाने पर दे रही थी दबिश, डर कर हो गया था भोपाल शहर से फरार।
* आरोपी वापस आकर घर के बजाय अलग अलग स्थानों पर रह रहा था, पुलिस ने दबिश देकर सुभाष नगर से किया गिरफ्तार।
बदमाश पर मारपीट अडीबाजी सहित कई अपराध है दर्ज।
नगरीय क्षेत्र भोपाल मे गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों के विरूद्ध शख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (भापुसे) द्वारा लगातार निर्देश जारी किये गये है।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विकास शहवाल (भापुसे) के निर्देशन में अति.पुलिस उपायुक्त
श्री गौतम सोलंकी के नित्य पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग श्री मनीष भारद्वाज (भापुसे) के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के नेतृत्व मेंअयोध्यानगर पुलिस ने अडीबाजी और मारपीट करने के वाले बदमाश आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जैल।
घटना का विवरण- फरियादी रितेश अग्रवाल जो कि चाय नाश्ता का होटल चलाते है के साथ दिनांक 15/11/2025 को रात्री करीब 08.30 बजे मिनाल गेट न. 01 के पास आरोपी गौरव ठाकुर, रोविन राय रवि शर्मा ने जबरदस्ती शराब पिलाने के लिए दबाव बनाते हुए, जबरदस्ती पैसे मांगे, पैसे नहीं देने को आरोपियों ने फरियादी के साथ मां बहन की गाली देते हुए बेरहमी से लात घुसे से मारपीट की थी, जिस पर थाना अयोध्यानगर मे फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 493/25 धारा 119(1), 296ए, 115(2), 351(2), 3(5) bns का कायम कर विवेचना मे लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे तत्काल टीम का गठन कर 02 दो बदमाश आरोपियों गौरव एवं रवि शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। तीसरा आरोपी रॉबिन फरार हो गया था। जिसे सुभाष नगर क्षेत्र में दबिश देकर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
आरोपी – रोबिन राय चौधरी पिता डी.एन.राय चौधरी उम्र 27 साल नि.म.न.1021 आबकारी कैम्पस जिंसी जहांगीराबाद भोपाल
शिक्षा- बी.एस.सी.
व्यवसाय- पढाई
आपराधिक रिकार्ड-
01. अप.क्र.604/12 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना ऐशवाग भोपाल।
2. अप.क्र.255/15 धारा 294,323,506,34 भादवि थाना ऐशवाग भोपाल
3. अप.क्र.236/16 धारा 294,323,506,34 भादवि, थाना ऐशवाग भोपाल।
4. अप.क्र.150/17 धारा 294,323,506,34 भादवि. थाना अशोका गार्डन भोपाल।
5. अप.क्र. 448/18 धारा 336,427,34 भादवि थाना गोविन्दपुरा भोपाल।
6. अप.क्र.08/19 धारा 294,324,506,34 भादवि, थाना ऐशवाग भोपाल।
7. अप.क्र.448/19 धारा 294,323,506,34 भादवि, थाना एम.पी.नगर भोपाल।
8. अप.क्र.813/20 धारा 294,336,427,506,34 भादवि थाना अशोका गार्डन
9. अप.क्र.487/23 धारा 294,323,354,34 भादवि, थाना एम.पी.नगर भोपाल।
10. अप.क्र.517/23 धारा 294,323,341,327,506,34 भादवि,थाना जहांगीराबाद भोपाल।
11. अप.क्र.338/24 धारा 296,115,110,351(2),3(5),118(1) बी.एन.एस थाना अशोका गार्डन भोपाल।
12. अप.क्र.522/24 धारा 296,115,110,351(2),3(5), बी.एन.एस.थाना अशोका गार्डन भोपाल।
13. अप.क्र. 493/25 धारा 119(1), 296ए, 115(2), 351(2),3(5) बी.एन.एस. थाना अयोध्यानगर भोपाल ।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, उनि.विजय सिंह कर्चुली,उनि.सुदील देशमुख, सउनि.मनोज कछवाहा, सउनि. अजीम शेर खान ,प्रआऱ 1177 अमित व्यास, प्रआर.3178 बृजेश सिंह, प्रआर.2233 रूपेश जादौन,प्रआर.3330 अतुल कुमार सिंह, प्रआर.2307 दिनेश मिश्रा,की सराहनीय भूमिका रही ।


