प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरे 'महान' मित्र हैं - डोनाल्ड ट्रंप
भारत और अमेरिका आज जितने करीब हैं, पहले कभी नहीं रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरे 'महान' मित्र हैं और भारत मुझ पर तथा हमारे देश पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है।" यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार रात भारत मंडपम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान कही। यह कार्यक्रम अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया था। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर सहित कई दिग्गज मौजूद थे।


