राष्ट्रीय जैन समाज के आव्हान पर संपूर्ण भारत वर्ष में रीवा में जैन संतों के साथ हुई घटना को लेकर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए जो मौन रखकर प्रशासन को ज्ञापन दिया जा रहा है उसी तारतम्य में टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान‌ में भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के लिए बड़ागांव क्षेत्रीय जैन समाज पहुंची लेकिन करीब जब एक घंटे तक प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तब दुखी जैन समाज ने प्रशासन पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया उनकी मांग है कि जिसने जैन संत दो माता जी की कुचलकर हत्या की है उसपर बुल्डोजर कार्यवाही करते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये।