45 डिग्री तापमान में धरना प्रदर्शन लेकिन कलेक्टर साहब AC से बाहर नहीं निकले
छतरपुर जिले के महाराजपुर क्षेत्र के मढ़ा पुरवा के ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी और लगभग 45 डिग्री तापमान के बीच ग्रामीण जमीन पर बैठकर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन करते रहे, लेकिन कलेक्टर उनसे मिलने बाहर नहीं आए।
बाद में एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को ज्ञापन देने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़क नहीं होने से बरसात में छात्र स्कूल नहीं जा पाते और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भारी दिक्कत होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।


