बड़ी अपडेट : त्विषा शर्मा मामले से जुड़ी बड़ी खबर
भोपाल l त्विषा शर्मा मामले में आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द होने के एक दिन बाद आज सीबीआई की टीम उनके घर पहुंची। सूत्रों कि मानें तो टीम ने गिरिबाला सिंह को हिरासत में ले लिया है। सीबीआई अधिकारियों की टीम राजधानी के बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित गिरिबाला सिंह के आवास में प्रवेश करती नजर आई। सूत्रों के मुताबिक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद एजेंसी ने गिरिबाला सिंह से पूछताछ भी की है।


