कदंब वृक्षों में जल समर्पण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रायसेन। “जलम् समर्पयामि अभियान” के अंतर्गत रायसेन जिला विकास समिति एवं “बस एक कदम और...” सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सड़क किनारे लगाए गए कदंब वृक्षों में जल समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमना सेन उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद रायसेन की अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन ने की।
इस अवसर पर सेन ने कहा कि रायसेन जिला विकास समिति पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अद्भुत कार्य कर रही है। सड़क किनारे एक से कदंब वृक्ष लगा कर शहर को नई पहचान दी है। समिति द्वारा वृक्षों के संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि समिति एवं नगर परिषद मिलकर नगर को हराभरा बनाने के लिए कदम से कदम मिलाकर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान कदंब वृक्षों में जल समर्पित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थितजनों ने वृक्षों की सुरक्षा एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर हरीश मिश्र ( अध्यक्ष, रायसेन जिला विकास समिति ) दीपक थरोट ( पार्षद ) गिरधारी लाल शाक्य, प्रहलाद चावला, नीलेंद्र मिश्र, विजय कपूर, मनोज कुशवाहा, संघर्ष शर्मा, रामपाल पठारिया, गोपाल साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


