लो उपचुनाव के रंग में रंग गए पंडित जी , पूर्व विधायक की मेंढक से कर दी तुलना
दतिया में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के तीन दिवसीय दौरे के साथ ही विधानसभा उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं और भाजपा की ओर से डॉ. नरोत्तम मिश्रा को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।
दौरे के दौरान डॉ. मिश्रा लगातार कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों से मुलाकात कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय एवं वृंदावन धाम धर्मशाला में अहिरवार समाज, जाटव समाज और दोहरे समाज का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर चुके हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों और युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान कई नए युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “यह वह विधायक हैं जो सिर्फ चुनाव के समय ही दिखाई देते हैं, जैसे बरसात में मेंढक दिखाई देता है। इससे पहले न तो वह राहुल गांधी से मिले और न ही कमलनाथ से। विधानसभा में भी दतिया क्षेत्र की आवाज उठाने के लिए मतदाता तरस गए।”


