MP - जब भाजपा विधायक ने हीं खोल दिया मंत्री के खिलाफ मोर्चा
गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपनी ही सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है l गुना विधानसभा क्षेत्र में अघोषित और अनिश्चित बिजली कटौती से जनता त्रस्त है l इसी समस्या को लेकर स्थानीय भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया l
वे छुट्टी के दिन ही भारी संख्या में आम जनता को साथ लेकर बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए l वहां उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों की क्लास लगाई और बिजली कटौती को लेकर तीखे सवाल पूछे l


