भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में लम्बे सेवाकाल उपरांत सेवानिवृत्त हुए 14 अधिकारियों की सेवानिवृत्त हेतु आज दोपहर आयुक्त कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गयाl

सम्मान समारोह के अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार ने अपने संबोधन में सभी अधिकारियों तथा उनके परिजनों को सेवानिवृत्ति की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सभी की दिनचर्या में अक्सर बहुत ही ज्यादा परिवर्तन आ जाता हैl इस कारण स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं जिससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य खराब हो जाता है l स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, वृद्धावस्था में स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहेंl इसलिए आप सभी से आग्रह है कृपया अपने आप को हमेशा व्यस्त रखे एवं फिट रहे ताकि अपना एवं अपने परिवार का बखूबी से ध्यान रख सके l अगर सेवाकाल के दौरान आपके कोई ख्वाब या योजना अधूरी रह गई हो तो उसे अवश्य पूरा करें l भोपाल पुलिस परिवार हमेशा आप लोगों के साथ है, आपके परिवार मे कभी कोई जरूरत लगे तो बेझिझक अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं l आप सभी को स्वस्थ्य एवं सुखी सेवानिवृत्त जीवन की अनंत शुभकामनाएं l

विदाई समारोह के अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान की महत्वपूर्ण घटनाओं एवं पलों को सभी से साझा किए, साथ ही माता-पिता, पत्नी एवं बच्चों के सपोर्ट/सहयोग को याद करते हुए भोपाल पुलिस तथा मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों के मार्गदर्शन व सहयोग के लिए आधार व्यक्त कर धन्यवाद दिया, साथ ही परिजनों ने भी पुलिस के प्रति समर्पण एवं भावनाओं को व्यक्त करते हुए पुलिस विभाग का आभार जतायाl 

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती मोनिका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मंजूलता खत्री, सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती नीता चौबे, रक्षित निरीक्षक श्री जयसिंह तोमर तथा सेवानिवृत्त अधिकारी व उनके परिजन एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।


*निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारी हुए सेवानिवृत:-*

1- कार्यवाहक सूबेदार- श्री अशोक कुमार सिंह
2- कार्यवाहक उप निरीक्षक- श्री जोसेफ थॉमस 
3- कार्यवाहक उप निरीक्षक - श्री मल्लू कावले 
4- कार्यवाहक उप निरीक्षक - श्री वीरेंद्र कुमार तिवारी
5- सहायक उप निरीक्षक श्री कार्नेलियस पन्ना
6- सहायक उप निरीक्षक श्री प्रभाकर चौहान 
7- कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री अशोक कुमार
8- कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री प्रताप सिंह
9- कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री सादिक खान
10 कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री मोहम्मद अंसार
11- कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री सरवर अली 
12- प्रधान आरक्षक श्री राजकुमार पाठक
13- प्रधान आरक्षक श्री द्वारका प्रसाद पाटील 
14- प्रधान आरक्षक श्री योगेंद्र प्रसाद तिवारीl