भोपाल l कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने आज भोपाल स्थित निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुना ।
इस अवसर पर सबलगढ़ विधायक श्री मति सरला रावत एवं कृषि मंत्री के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। कृषि मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, नवाचार, संस्कृति और समाज के प्रेरणादायक विषयों पर विचार सुनने का अवसर मिला।
 प्रधानमंत्री जी के प्रेरक संदेश हम सभी को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।