छिंदवाड़ा । शासन के निर्देशानुसार 13 दिसंबर 2025 को गुरैया सब्जी मंडी में प्रारम्भ किए गए साप्ताहिक प्राकृतिक जैविक हाट बाज़ार को आज शानदार 25 वाँ सप्ताह पूर्ण होने पर ज़िले के प्राकृतिक जैविक खेती कर साप्ताहिक बाज़ार में अपने अपने जैविक उत्पादों को विक्रय करने वाले किसानों का आज सामाजिक संस्था इनर व्हील क्लब छिंदवाड़ा द्वारा सम्मान किया गया । आज के जैविक हाट बाज़ार में श्री राकेश कुमार सिंह डी आई जी उपसंचालक कृषि जितेंद्र कुमार सिंह उपसंचालक पशुपालन डॉ एचजीएस पक्षवार उपसंचालक उद्यानिकी एमएल उइके कृषि विज्ञान केंद्र चंदनगाँव के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ आरके झाड़े डॉ रिया ठाकुर सहायक संचालक श्री धीरज ठाकुर श्रीमति सरिता सिंह सिंह सहित कृषि विभाग का मैदानी अमला बड़ी संख्या में शहरवासी जैविक प्राकृतिक उपभोक्ता उपस्थित रहे । शासन प्रशासन द्वारा प्रारंभ किए गए साप्ताहिक जैविक प्राकृतिक हाट बाज़ार में लोगो का अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है किसानो द्वारा लाए जा रहे सभी जैविक अनाज फल सब्जियां मिटेट्स आदि लगभग एक बजे तक पूरी विक्रय हो जाती है । शहरवासियों द्वारा प्रशासन शासन के इस प्रयास को सराहा जा रहा है जहाँ जैविक प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को अच्छी क़ीमत मिलने से आमदनी बढ़ रही है वही जिले वासियो नगर वासियों को शुद्ध विष रहित अनाज सब्जियां फल मिल रहे है । किसानो ने बताया कि दो हज़ार रुपये से लेकर सात हज़ार रुपये तक प्रति किसान प्रति साप्ताहिक हाट में शुद्ध लाभ प्राप्त कर रहे हैं ।इनर व्हील क्लब छिंदवाड़ा का किसानो ने धन्यवाद किया ।