MP - राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट भी छीनने की तैयारी में जुटी भाजपा
भोपाल। राज्यसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में भी राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है l यहां राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होना है जिनमें दो सीटों पर भाजपा की विजय सुनिश्चित है वहीं एक सीट पर कांग्रेस की जीत तय हैं l परंतु अंदरखाने चल रही चर्चाओं के अनुसार भाजपा अन्य राज्यों की तरह ही बड़ी तोड़फोड़ करने की तैयारी में है और तीसरी सीट भी कब्जाने की कोशिशे तेज हो गई हैं l सूत्रों की माने तो तीसरी सीट पर किसी बडे़ आदिवासी चेहरे को खड़ा किया जा सकता है जिससे कांग्रेस के आदिवासी और निर्दलीय आदिवासी विधायकों के वोट भी मिल सके l भाजपा इस पैटर्न पर पहले भी काम कर चुकी है और सफल भी हुई है l राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चुनाव के दौरान भी कांग्रेस के आदिवासी विधायकों ने एनडीए प्रत्याशी के लिए पार्टी लाइन के विपरीत जाकर वोट किए थे l बीजेपी राज्यसभा चुनाव में भी ऐसा ही प्रयोग करने जा रही है जिससे तीसरी सीट भी हासिल की जा सके l


