कृभको द्वारा किसान सभा एवं मिट्टी परीक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
दतिया l किसान सभा एवं मिट्टी परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक सेवड़ा पर किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कोमल सिंह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सेवड़ा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अमन सिंह यादव जनपद सदस्य सेवड़ा द्वारा की गई कार्यक्रम में लगभग 37 किसानों ने भाग लिया।
सर्वप्रथम वीरेंद्र सिंह यादव कृभको दतिया द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया इस अवसर पर कृभको की कार्य प्रणाली एवं उसके उत्पादों जैसे माईकोराजा, तरल जैव उर्वरक, सिटी कंपोस्ट, सिवारिका के महत्व बारे में विस्तार से बताया गया। साथ है मृदा स्वास्थ्य सुधार के उद्देश्य से मिट्टी परीक्षण पर विशेष जोर दिया गया साथ ही बताया गया कृभको द्वारा निशुल्क मिट्टी परीक्षण भी कराया जाता है।
श्री कोमल सिंह बरि. कृषि विकास अधिकारी ने रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी में होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया एवं मिट्टी के नमूने लेने की विधी के बारे में विस्तार से समझाया तथा खेत पर जाकर मिट्टी के नमूने लिए गए आपने संतुलित मात्रा में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करने पर विशेष जोर दिया।
अमन सिंह यादव जनपद सदस्य सेवड़ा ने कृभको के कार्यक्रम की सराहना करते हुए किसानों को बताया कि कृभको राष्ट्रीय स्तर के सहकारी संस्था है जो कि किसानों के हित में बढ़-चड कर कार्य कर रही है आज हमारे खेत में लगातार रासायनिक उर्वरकों का अंधाधुन प्रयोग करने से मिट्टी दूषित हो गई है इसके लिए कृभको द्वारा निशुल्क मिट्टी परीक्षण कराया जाता है आप लोग अधिक से अधिक संख्या में मिट्टी के नमूने लेकर दें।
कार्यक्रम के अंत में मेरे द्वारा सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया।


