क्या पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस ज्वाइन करने की तैयारी कर रहे हैं...?
पंजाब की राजनीति में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चर्चा में हैं। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद से महत्वपूर्ण राजनीतिक भूमिका नहीं मिलने और पार्टी के भीतर खुद को उपेक्षित महसूस करने की चर्चाओं के बीच कैप्टन के हालिया बयानों ने नई बहस छेड़ दी है। कांग्रेस नेतृत्व और विशेष रूप से राहुल गांधी के प्रति उनके बदले हुए तेवरों ने इस सवाल को जन्म दिया है कि क्या पंजाब की राजनीति में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।
सूत्रों का मानना है कि पिछले कुछ हफ्तों में हुई घटनाओं ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा के बीच बढ़ती दूरी को सार्वजनिक रूप से उजागर कर दिया है। वहीं कांग्रेस के प्रति उनके नरम रुख ने संभावित राजनीतिक भविष्य को लेकर कई तरह के कयासों को जन्म दिया है। कहीं ऐसा तो नहीं की पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कांग्रेस में आने का रास्ता तैयार कर रही हैं l


