भोपाल l भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी श्री तरुण चुघ एवं श्री रजनीश अग्रवाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री प्रहलाद पटेल, श्री राकेश सिंह, श्री तुलसी सिलवाट, श्री गोविंद सिंह राजपूत, श्री उदय प्रताप सिंह, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, श्री विश्वास सारंग, श्री राकेश शुक्ला, श्री गौतम टेटवाल, श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, श्रीमती प्रतिमा बागरी, पूर्व मंत्री व विधायक श्री गोपाल भार्गव, श्री भूपेन्द्र सिंह, सुश्री उषा ठाकुर, श्री ओमप्रकाश सखलेचा, पूर्व मंत्री श्री अरविंद सिंह भदौरिया, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्री संजय नगायच, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ, श्री रणवीर  सिंह रावत, श्री सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. निशांत खरे, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, श्री रमेश मेंदोला, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।