परिजनों की स्मृति में पिछले वर्ष किया गया वृक्षारोपण
रायसेन l इस वर्ष सड़क किनारे, कॉलोनियों और गली-गली में वृक्षारोपण के लिए बस एक कदम और सोशल वेलफेयर फाउंडेशन एवं रायसेन जिला विकास समिति ने विशेष कार्ययोजना बनाई है। अभियान का लक्ष्य अधिक पौधे लगाना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण वृक्षारोपण और उनका संरक्षण सुनिश्चित करना है। सड़क किनारे लगाए जाने वाले पौधों के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था की गई है, जबकि कॉलोनियों और गलियों में लगाए जाने वाले पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी स्थानीय रहवासियों की होगी। संस्था का मानना है कि पौधा लगाना महत्वपूर्ण है, लेकिन उसे वृक्ष बनने तक सहेजना उससे भी अधिक आवश्यक है।


