गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ थाना अयोध्या नगर पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई
भोपाल /अयोध्यानगर पुलिस की गुंडागर्दी पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, देर रात गुंडागर्दी और राहगीर पर जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपियों को दबोचा, भेजा जैल ।
* देर रात पेट्रोल खत्म होने पर भाई की मदद करने पहुंचे युवक पर बदमाशों ने किया था जानलेवा हमला।
* बीच-बचाव करने आए युवक के भाई पर आरोपियों नें किया था जानलेवा हमला, सिर में आई गंभीर चोट।
* घटना के बाद फरार हुए अज्ञात आरोपियों को पुलिस ने पहचान कर किया गिरफ्तार।
* आरोपीगण देर रात गदर, राहगीरों के साथ गाली गलौच और करते थे मारपीट।
* सभी आरोपी पॉश कालोनी मिनाल रेजीडेंसी मल्टी में रहकर कर रहे थे देर रात गदर और आपराधिक गतिविधि।
नगरीय क्षेत्र भोपाल में गुंडागर्दी, मारपीट एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (भा.पु.से.) द्वारा लगातार निर्देश जारी किए गए हैं।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विकास शाहवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री गौतम सोलंकी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी. नगर संभाग श्री मनीष भारद्वाज (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अयोध्यानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
घटना का विवरण –
दिनांक 26.05.2026 की रात्रि लगभग 03:00 बजे फरियादी अरूण योगी पिता शिवकुमार योगी उम्र 23 वर्ष निवासी पीस वैली-02, नरेला शंकरी, अयोध्यानगर, भोपाल को उसके भाई तरूण योगी द्वारा फोन कर बताया गया कि उनकी कार में पेट्रोल समाप्त हो गया है। इस पर फरियादी अपनी स्कूटी से पेट्रोल लेकर काकड़ा अभिनव होम्स के सामने रोड पर पहुंचा। इसी दौरान 02 मोटर साइकिल पर सवार 04 युवक वहां पहुंचे और फरियादी को गंदी गंदी गालियां देते हुए विवाद करने लगे। फरियादी द्वारा विरोध करने पर आरोपीगण पास में पड़े लकड़ी के डंडे से मारपीट करने , बीच-बचाव करने आये फरियादी के भाई तरूण योगी तथा उसके मित्र शिवोम के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की और उनमें से एक बदमाश के द्वारा भारद्वाज हथियार से भी फरियादियों पर जानलेवा हमला कर दिया, पुलिस का सायरन सुनकर सभी आरोपी का वहां से भाग गए। फरियादी की रिपोर्ट पर उक्त अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना अयोध्यानगर में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 296(ए), 118(1), 115(2), 110, 351(2), 3(5) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में टीम गठित कर विभिन्न तकनीकी और अतकनीकी साक्ष्यों सुरागरसी के माध्यम से अज्ञात आरोपियों की पहचान कर, चिह्नित कर फरार हो चुके आरोपियों को छिंदवाड़ा और बैतूल क्षेत्र में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई एवं अंततः आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी –
1. समीर उर्फ शम्मू आरसे पिता बुदेलाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी छिंदवाड़ा, हाल निवासी जैसमिन अपार्टमेंट, मिनाल रेसीडेंसी, अयोध्यानगर, भोपाल।
2. सत्यम धनंजय तिवारी पिता तरूण तिवारी, उम्र 20 वर्ष, निवासी छिंदवाड़ा, हाल निवासी - जैसमिन अपार्टमेंट, मिनाल रेसीडेंसी, अयोध्यानगर, भोपाल।
3. शिवम पिंजारे पिता अखिलेश पिंजारे, उम्र 20 वर्ष, निवासी बैतूल, हाल - जैसमिन अपार्टमेंट, मिनाल रेसीडेंसी, अयोध्यानगर, भोपाल।
4. अक्षत डेहरिया उर्फ रौनक पिता गोविंद डेहरिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी छिंदवाड़ा, हाल निवासी जैसमिन अपार्टमेंट, मिनाल रेसीडेंसी, अयोध्यानगर, भोपाल।
सराहनीय भूमिका –
थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, उनि. जयवीर सिंह बघेल, उनि. सुदील देशमुख, उनि विजयसिंह, सउनि मनोज कछवाह, प्रआर अमित व्यास, प्रआर बृजेश सिंह, प्रआर भागवत, प्रआर. 2233 रूपेश जादौन, प्रआर 3330 अतुल कुमार सिंह, प्रआर 2307 दिनेश मिश्रा, आर सतीश यादव, आर पुष्पेन्द्र, आर मनमोहन, आर जीवन, आर राजेश अनोटिया,आर भूपेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।


