शिवपुरी जिले अंतर्गत भौती थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी पर कुल्हाड़ी से हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन और एसडीओपी पिछोर के मार्गदर्शन में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सहित परिवार के 4 आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी भौंती घनश्याम सिंह भदौरिया और खोड चौकी प्रभारी कुसुम गोयल की टीम ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपियों को दबोचकर वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व डंडे जप्त किए और उन्हें न्यायालय में पेश किया। बता दें कि सनकी आशिक ने किशोरी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे रस्सी से छत से लटकाया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। फिलहाल घायल किशोरी अस्पताल में भर्ती है और पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ है।